परिवहन निगम की बस में बैठे दंपति का जेवर व नगदी से भरा ट्रॉली बैग चोरी पति ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध कराई मामले की रिपोर्ट दर्ज

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

बदायूं परिवहन निगम बस स्टेशन में दिल्ली जाने के लिए ग्राम गंज निवासी थाना कुंवर गांव भीमसेन पुत्र शेर सिंह अपनी पत्नी के साथ बस में बैठे थे और अपने पास एक बैग लाखों रुपए के जेवर व नकदी से भरा हुआ ट्रॉली बैग बस के रैक में रख दिया था की इसी बीच जब उनकी पत्नी की निगाह ट्रॉली बैग पर पड़ी तो वह नदारत था पीड़ित दंपत्ति ने काफी देर तक प्रधान निगम बस स्टेशन पर हंगामा किया परंतु ट्रॉली बैग की चोरी करने वाले का कोई पता नहीं चला पीड़ित भीमसेन ने मामले की थाना सिविल लाइंस में अज्ञात चोरों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

Don`t copy text!