उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की एक बैठक नगर महामंत्री के प्रतिष्ठान पर आयोजित की गई

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

बिसौली। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की एक बैठक नगर महामंत्री धर्मेंद्र वार्ष्णेय के प्रतिष्ठान पर आयोजित की गई। बैठक में व्यापारियों की समस्याओं और उनके शोषण को रोकने के लिए चर्चा की गई। इसके साथ ही नगर की कार्यकारिणी का गठन किया गया।

गुरुवार को संगठन की नवीन कार्यकाल के लिए नगर इकाई के लिए अध्यक्ष /प्रभारी विधानसभा सहसवान बिसौली कृष्णावतार शर्मा, महामंत्री/सह प्रभारी विधानसभा सहसवान बिसौली धर्मेंद्र वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष/ नगर संयोजक बिसौली नरेंद्र दिवाकर एवं महिला इकाई के अध्यक्ष पद के लिए सभासद कृष्णा गुप्ता को मनोनीत किया गया। जिलाध्यक्ष नवनीत गुप्ता शोंटू की संतुति पर प्रदेश सगंठन मंत्री /जिला चेयरमैन सर्वेश गुप्ता ने नए कार्यकाल के लिए मनोनीत किया। सदस्यों ने उनका फूलमालाओं से स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष नवनीत गुप्ता शोंटू ने बताया कि संगठन का तीन वर्ष का कार्यकाल समाप्त होने पर नवीन कार्यकाल के लिए नगर, कस्बों, युवा उद्योग मंच एवं महिला इकाइयों का पुर्नगठन किया जा रहा है। जिसकी शुरुआत बिसौली इकाई के पुर्नगठन से की जा रही है। इसके लिए बिसौली इकाई के शानदार कार्यकाल के लिए  पुरानी इकाई पर ही भरोसा जताते हुए पुनः जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि सितम्बर माह में संगठन के प्रांतीय चुनाव होंगे उससे पहले जिले की सभी इकाइयों का गठन किया जाएगा। प्रदेश संगठन मंत्री सर्वेश गुप्ता ने बताया छ : वर्ष पूर्व नगर इकाई का गठन किया था जो आज तक अपनी जिम्मेदारी निभा रही है।                                                                                      इस अवसर पर के पी मौर्य, डॉ अनुज वार्ष्णेय, राजनरायन गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, घनश्याम दास गुप्ता, नत्थू लाल मिश्रा, संदीप गुप्ता, सचिन वार्ष्णेय, मनोज गुप्ता, नितिन अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

 

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

Don`t copy text!