पालिका द्वारा दुकान किराएदारों से अप्रत्याशित की गई किराया वृद्धि के विरोध में व्यापारियों ने तहसील तक किया पैदल मार्च व्यापारियों ने उपजिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

सहसवान । नगर पालिका परिषद बोर्ड द्वारा वर्ष 2020 में बाजार विल्सन गंज में पालिका द्वारा अपनी दुकानों के किराए में अप्रत्याशित की गई वृद्धि को लेकर नाराज व्यापारियों ने व्यापारियों तथा पालिका के समक्ष उप निबंधक कार्यालय में हुए लिखित अनुबंध के आधार पर किराया बढाए जाने तथा किराए में की गई अप्रत्याशित वृद्धि को समाप्त किए जाने की मांग करते हुए बाजार में हंगामा किया तथा पालिका अध्यक्ष के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए पैदल मार्च निकालकर तहसील पहुंचकर उपजिलाधिकारी प्रेमपाल सिंह को ज्ञापन सौपते हुए धमकी दी कि अगर अप्रत्याशित किराया वृद्धि कम नहीं की गई तो व्यापारी अनिश्चितकाल के लिए कारोबार बंद कर देंगे जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी उप जिलाधिकारी ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि वह दो दिन के लिए ऐसा कुछ ना करें तथा वह इस संदर्भ में पालिका अध्यक्ष से वार्ता कर समस्या का समाधान करने का प्रयास करेंगे जिस पर उप जिलाधिकारी के आश्वासन पर व्यापारियों ने व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद करने का अपना निर्णय टाल दिया।
गौर तलब है नगर पालिका परिषद बोर्ड द्वारा वर्ष 2020 में अपनी 376 दुकानों के किराएदार व्यापारियों को किराए में वार्षिक किराए के स्थान पर ₹2000 प्रतिमाह किराया वृद्धि करते हुए व्यापारियों से किराया जमा करने के लिए अनेक बार नोटिस दिए गए व्यापारियों बड़े हुए किराए को देने से इनकार कर दिया उनका कहना था कि वर्ष 2017 में किराएदार व्यापारियों तथा पालिका बोर्ड के समक्ष उपनिबंधक कार्यालय में हुए समझौते के आधार पर किराया वृद्धि दिए जाने की अपनी मांग दोहराई व्यापारियों का कहना था कि जब उप निबंधक कार्यालय में समझौता हो चुका है तो फिर 200% किराया वृद्धि किराए में कैसे की जा सकती है उन्होंने इस पर नाराजगी प्रकट की।
पालिका अध्यक्ष मीर हादी अली उर्फ बाबर मियां ने व्यापारियों द्वारा किराया वृद्धि में की गई नाराजगी को गलत बताते हुए कहा की पूर्व का किराया लगभग 50 वर्ष बोर्ड द्वारा तय किए गए समझौते के तहत चल रहा है जबकि व्यापारियों के किराए में पालिका द्वारा कोई वृद्धि नहीं की गई है वर्ष 2021 में नगर पालिका परिषद बोर्ड की बैठक में बोर्ड द्वारा शासनादेशों के अनुरूप किराया वृद्धि की गई है परंतु फिर भी बड़े और छोटे व्यापारी एवं कारोबार को देखते हुए व्यापारियों से हुई समझौता वार्ता के उपरांत ₹1000 प्रतिमाह किराया तय होने के बाद व्यापारियों को नोटिस दिए गए थे क्योंकि कोई भी व्यापारी किराया जमा नहीं कर रहा है।
नाराज व्यापारियों ने पालिका अध्यक्ष तथा उप जिलाधिकारी से स्पष्ट रूप से कहा कि वह नगर पालिका परिषद तथा व्यापारियों के मध्य उप निबंधक कार्यालय में हुए समझौते के आधार पर ही किराया वृद्धि जमा करेंगे अन्यथा वह नगर पालिका प्रशासन की विरुद्ध धरना प्रदर्शन बाजार बंदी जो भी संभव हो सकेगा कार्यक्रम करते हुए नगर पालिका प्रशासन तथा जिला प्रशासन पर वह दवाव बनाएंगे की पालिका द्वारा किराए की दुकानदारों पर अप्रत्याशित की गई किराए वृद्धि को तत्काल समाप्त करते हुए समझौते के आधार पर किराया वृद्धि नियम लागू करें तो व्यापारी अपनी दुकानों का किराया जमा करेंगे।

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

Don`t copy text!