हजरत मोहम्मद साहब के ऊपर अभद्र  टिप्पणी करने के संबंध के विरोध में बुधवार एसडीएम  को दिया ज्ञापन

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

बदायूं। सहसवान तहसील  में नूपुर शर्मा के बाद अब महाराष्ट्र के नासिक के सरला द्वीप के महंत रामगिरी ने हजरत मोहम्मद साहब को लेकर विवादास्पद बयान दिया। जिसको लेकर मुस्लिम समुदाय में रोष हैं। इसी कड़ी में मुस्लिम समुदाय के लोग उप जिलाधिकारी सहसवान से मिलकर महंत रामगिरि के खिलाफ मुक़दमा दर्ज कराने पहुंचे।

इंजीनियर अजहर खान (पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष बरेली) ने बताया कि नासिक हरिनाम सप्ताह मौजे पांचाले तहसील सिन्नर ज़िला नासिक (महाराष्ट्र) में चल रहे सप्ताह के उपदेश के दौरान गिरी महाराज ने दर्शकों को लाइव संबोधित करते हुए हमारे नबी की शान में गुस्ताखी की है। जो बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी

मौलाना रिसालत हुसैन, मौलाना माजिद अली व सभासदों  ने गिरी महाराज की इस हरकत पर कड़े शब्दों में निंदा की और फांसी की मांग की। अलीम एडवोकेट ने कहा मुसलमान सब कुछ बर्दाश्त कर सकता है। अपने नबी की शान में गुस्ताखी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं कर सकता।

इस मौके पर इंजीनियर अजहर खान (पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष बरेली) ,मौलाना रिसालत हुसैन सभासद अब्दुल मन्नान,इनाम खान,आलम खान ,ईएमआई अध्यक्ष शरीफ उद्दीन,कासिम सरवर ,हाफिज सद्दाम,हाफिज हिलाल मियां, हाफिज कोमल मियां,मोहम्मद रफीक,मोबीन खान मौलाना माजिद अली

मजहिर ली,हारून एडवोकेट,अलीम एडवोकेट,रेहान एडवोकेट हाजी तौसीफ अली और भी बहुत सारे लोग ज्ञापन देने में उपस्थित रहे।

 

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

Don`t copy text!