शिक्षा माफियाओं के साथ भ्रष्टाचार में संलिप्त डीआईओएस के खिलाफ कार्रवाई की मांग , भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने शिक्षा विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरुद्ध खोला मोर्चा

मामून अंसारी जिला ब्यूरो चीफ एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी

बाराबंकी में शिक्षा विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने डीआईओएस के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया है, मानक विहीन विद्यालयों को मान्यता देने और जनपद में अवैध रूप से विद्यालयों को संचालित करवाने एवं शिकायत पर जांच पर लीपा पोती कर शिक्षा माफियाओं से अवैध वसूली करने वाले डीआईओएस के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए भारतीय किसान यूनियन ने मुख्यमंत्री को संबोधित डीएम को एक ज्ञापन सौपा है,
आपको बता दें कि बाराबंकी में हाल ही में जहांगीराबाद में एक निजी स्कूल का छज्जा गिरने से 40 बच्चे घायल हुए थे जिस पर अब प्रशासन ने उस विद्यालय को मानक विहीन बताते हुए बुलडोजर चलवाने की तैयारी में जुट गया है वहीं मानक विहीन विद्यालय को मान्यता देने वाले डीआईओएस के विरुद्ध कार्रवाई करने के बजाय प्रशासन मेहरबान हो रहा है,
इस पूरे प्रकरण पर भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष अनुपम वर्मा ने जिला विद्यालय निरीक्षक ओपी त्रिपाठी के विरुद्ध भ्रष्टाचार की उच्च स्तरीय जांच करवाये जाने एवं मुकदमा दर्ज करवाते हुए उनके द्वारा अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों को जप्त करवाए जाने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित 14 सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी बाराबंकी सत्येंद्र कुमार को सौंपा दियाहै,
जिला अध्यक्ष अनुपम वर्मा ने साफ तौर पर ऐलान कर दिया है अवध अकेडमी स्कूल को गिराने से पहले जिला प्रशासन यदि 8 सितंबर तक भ्रष्टाचार में संलिप्त डीआईओएस ओपी त्रिपाठी पर मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई और जनपद में डीआईओएस ही के द्वारा भ्रष्टाचार कर अवैध रूप से संचालित करवाए जा रहे सभी विद्यालयों पर सख्त कार्रवाई नहीं की जाती है तो भारतीय किसान यूनियन के हजारों कार्यकर्ता 9 सितंबर को डीआईओएस कार्यालय पर विशाल धरना प्रदर्शन करेंगे जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी
जिला अध्यक्ष ने साफ तौर पर दो-टूक शब्दों में बता दिया है कि अब बाराबंकी जनपद में मासूम नौनिहाल छात्रों के साथ किसी भी तरह का भ्रष्टाचार और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी इसके लिए हमें चाहे जो भी कुर्बानी देनी पड़े पीछे नहीं हटेंगे, सभी किसान तैयार रहें धरना प्रदर्शन के बाद जरूरत पड़ी तो मुख्यमंत्री आवास लखनऊ के लिए पैदल कूच करेंगे

मामून अंसारी जिला ब्यूरो चीफ एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी

Don`t copy text!