कीवी खाने से मजबूत होगा इम्यूनिटी सिस्‍टम

एसएम न्यूज24टाइम्स

लंदन । हाल ही में सामने आया कि कीवी फल खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है। यह हमारे स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं के उपचार में सहायक होते ही हैं साथ ही साथ यह हमें विभिन्न प्रकार की बीमारियों से भी बचाए रखते हैं। यह किसी भी फ्रूट शॉप पर बड़ी आसानी से मिल जाता है। यह रोग प्रतिरोधक क्षमता पर सक्रिय रूप से असर डालता है। ऐसा इसलिए क्योंकि कीवी फल में विटामिन सी की मात्रा पाई जाती है जो इम्यून सेल्स को मजबूत करके रोग प्रतिरोधक क्षमता को बूस्ट करने में मदद करता है। इसलिए एक इम्यूनिटी बूस्टर फ्रूट के रूप में आप इसका सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा आंखों के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता हैं क्योंकि इसमें ल्यूटिन नामक पौष्टिक तत्व पाया जाता है। यह आंखों के लिए बेहद स्वास्थ्यवर्धक होता है। इसका कार्य आंखों की रेटिना को सुरक्षित रखने के साथ-साथ उसमें होने वाली किसी भी बीमारी से भी बचाए रखने का है। इसके अलावा डायबिटीज की समस्या से बचे रहने के लिए भी कीवी फल का सेवन फायदेमंद होता हैं, क्योंकि इस फल में एंटीडायबेटिक गुण होने के साथ-साथ ब्लड शुगर की मात्रा कम करने की भी क्षमता पाई जाती है। इसलिए डायबिटीज के जोखिम से बचे रहने की साथ-साथ इस बीमारी की चपेट में आने से बचे रहने के लिए भी कीवी फल का सेवन आप नियमित रूप से कर सकते हैं। ब्लड प्रेशर को संतुलित बनाए रखने से कई प्रकार के हृदय रोगों से तो बचने में मदद मिलती ही मिलती है साथ ही साथ स्ट्रोक का खतरा भी काफी हद तक कम हो जाता है। कीवी फल में मौजूद बायोएक्टिव कंपाउंड ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में काफी हद तक सक्षम होते हैं।

Don`t copy text!