नहाने गया किशोर राजकीय नलकूप की कुइयां में डूब कर मौत पिता के साथ खेत में धान की रोपाई करने गया था

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान। मुजरिया थाना क्षेत्र के ग्राम कोल्हाई में पिता अपने साथ अपने पुत्र को धान की रोपाई करने के लिए खेत में ले गया था रोपाई के बाद पुत्र राजकीय नलकूप संख्या 95 में की कुइयां में नहाने गया नहाते समय डूब कर उसमें उसकी मौत हो गई काफी देर वापस न आने पर पिता ने कुइया में जाकर देखा तो मृत अवस्था में कुइया में पड़ा मेला शरीर में गर्मी होने पर निजी चिकित्सक के यहां सहसवान उपचार हेतु ले गए चिकित्सक ने उपचार से पूर्व ही उसको मृत घोषित कर दिया परिजन मृतक राजा के शब को वापस घर ले आए जहां परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है

थाना क्षेत्र के ग्राम कोल्हाई में राजा पुत्र महिपाल उम्र 14 वर्ष निवासी कोल्हाई कक्षा 8 का छात्र जूनियर हाई स्कूल कोल्हाई में अध्यनरत था अपने पिता के साथ खेत में धान की रोपाई करने गया था पिता धान की रोपाई करते रहे पुत्र राजा राजकीय नलकूप 95 की कुइयां में घुसकर नहाने लगा कुछ देर बाद पिता ने देखा कि पुत्र वापस नहीं आया तब उसका पुत्र राजा कुइयां में उल्टा बेहोश अवस्था में पड़ा था शोर मचाने पर खेत से और भी लोग आ गए जहां उन्होंने एक दूसरे के सहयोग से राजा को लाकर सहसवान के निजी चिकित्सालय में उपचार हेतु ले गए जहां अर्धरात्रि के बाद में चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया परिजनों ने मृतक राजा के शव को गांव वापस ले आए जहां पर गांव व मोहल्ले और परिजनों का भीड़ का हज्जूम लग रहा परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है गांव में देखने वालों का ताता लगा रहा
घटना की सूचना पर राजस्व विभाग के हल्का लेखपाल सत्यपाल सिंह तथा विकास विभाग के सचिन भानु प्रताप सिंह भी मौजूद रहे तथा घटनाक्रम की जानकारी की सूचना उच्च अधिकारियों को प्रेषित की
मृतक राजा के शव का परिजनों ने दाह संस्कार करने हेतु कछला गंगा घाट पर ले जाकर किया।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!