उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष का नगर आगमन पर व्यापारियों ने भव्य स्वागत किया

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

बिसौली। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल “उ. प्र.” के प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल का नगर आगमन पर व्यापारियों ने भव्य स्वागत किया।
नगर के बिल्सी रोड स्थित बॉबी गुप्ता के आवास पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री अग्रवाल ने कहा संगठन लगातार व्यापारियों के हित, उनकी सुरक्षा के लिए काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिलाध्यक्ष नवनीत गुप्ता सोंटू ने कहा कि उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल छोटे-छोटे कस्बों में जाकर व्यापारियों की समस्या को दूर करने का प्रयास कर रहा है। नगर के व्यापारियों ने प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष नगर पालिका परिषद द्वारा किराए की दुकान खाली करने के संबंध में अवगत कराया। उन्होंने दो टूक कहा व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, चाहे प्रदेश स्तर पर आंदोलन ही क्यों न करना पड़े। कार्यक्रम की अध्यक्षता विनय गर्ग ने की एवं संचालन नगर अध्यक्ष कृष्ण अवतार शर्मा ने किया। इस मौके पर नगर महामंत्री धर्मेंद्र वार्ष्णेय, उपाध्यक्ष केपी मौर्य, नरेंद्र दिवाकर, नाथू लाल मिश्रा, सुमित गोयल, संजय वार्ष्णेय, सभासद कृष्ण गुप्ता, सभासद ढाकन लाल कोरी, घनश्याम गुप्ता, बॉबी गुप्ता, पीयूष मुरारी, पुलकित वार्ष्णेय, डा. अनुज वार्ष्णेय, नेम चन्द भोला, देवेंद्र भट्ट, आशु वार्ष्णेय, लव, सुभाष वर्मा, सुनील शर्मा आदि व्यापारी मौजूद रहे।

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

Don`t copy text!