शरारतीतत्वों ने टावर पर भगवा ध्वज के ऊपर लगाया इस्लामिक झंडा, लोगों में रोष, पुलिस ने उतरवाए
मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं
बदायूं । थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के कस्बा मुड़िया धुरेकी में टावर पर पहले से लगे भगवा ध्वज को फाड़कर अराजकतत्वों ने शुक्रवार की रात इस्लामिक झंडा लगा दिया। शनिवार सुबह लोगों ने देखा तो आक्रोश फैल गया। सूचना पर पुलिस व हिंदू संगठन के लोग पहुंच गए इसके बाद झंडे को उतरवाकर भगवा ध्वज लगवाया गया। कस्बा मुंड़िया में लगे बीएसएनएल के टावर पर पिछले दिनों हनुमान जन्मोत्सव पर भगवा झंडा लगा दिया गया था। इधर, शुक्रवार रात इलाके के खुराफाती तत्वों ने टावर पर इस्लामिक झंडा लगा दिया यह भगवा ध्वज से ऊंचा दिखने लगा बताया जाता कि भगवा झंडे को फाड़ भी दिया गया था।
यह देख हिंदूवादी संगठनों ने रोष प्रकट करते हुए पुलिस को तहरीर दी तहरीर में कुछ खुराफाती तत्वों के नाम भी शामिल किए गए। मामला अलग-अलग समुदायों से जुड़ा था ऐसे में फैजगंज थाना पुलिस में खलबली मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने टावर से इस्लामिक झंडा उतरवा दिए बाद में मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने भगवा ध्वज भी उतरवा दिया भगवा ध्वज उतारे जाने का हिंदूवादी संगठनों ने विरोध किया तो मौके पर एसडीएम बिसौली को भी आना पड़ा इसके बाद भी लोग इस्लामिक झंडा लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। बाद में टावर पर तिरंगा झंडा लगवाकर एसडीएम ने मामले को शांत कराया है। एसएचओ जवाहरलाल वर्मा ने बताया कि इस मामले में एफआईआर दर्ज करने की तैयार की जा रही है मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

