जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर नगर की बड़ी मस्जिद के मौलाना शहर काजी पालिका अध्यक्ष ने परचम कुशाही की

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली। जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर नगर की बड़ी मस्जिद के इमाम मौलाना आमिल रजा, शहर काजी इजहार अशरफ, नगर पालिका चेयरमैन अबरार अहमद ने परचम कुशाई की और मौलाना शादाव रजा उवैसी ने सलातो सलाम पेश किया।

उसके बाद इस्लामी नारों के साथ शानो – शौकत से जुलूस ए मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस में शामिल अकीदतमंदों ने सरकार की आमद मरहबा की आवाज बुलंद की। जुलूस अपने परंपरागत रास्तों से होता हुआ बड़ी मस्जिद पर समाप्त हुआ। यहां सलातो सलाम का नजराना पेश किया गया और देश में अमन चैन शांति और आपसी भाईचारे की दुआएं कर जुलूस का समापन किया गया। जुलूस के रास्ते पर मुस्तफा के चाहने वालों ने जगह-जगह सबील और लंगर की व्यवस्था की थी। इस अवसर पर चेयरमैन अबरार अहमद, मौलाना आमिल रजा, मौलाना इफ्तिखार हुसैन अशरफी, हाफिज शरीफ रजा जामी, हाफिज शादाब रजा ओवैसी, हाफिज मजहर खान, हाफिज फुरकान, हाफिज तनवीर, मौलाना रफीक, हाफिज नौमान खान, हाफिज कमरुज्जमा, हाफिज दिलशाद रजा, मौलाना अहमद हुसैन, हाफिज मुक्तादिर, हाजी रफीक खां, मौलाना कादिर, मदरसे के सदर इरशाद खान, समाजसेवी राशिद मंसूरी, काजी शाहनवाज खां, सपा नगर अध्यक्ष वाजिद खान, सदर हबीब खां आदि मौजूद रहे। जुलूस के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए गए। नगर पालिका परिषद ने साफ सफाई कराई और जुलूस के रास्ते पर चूना डलवाया।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!