राष्ट्रीय शैक्षिक नवाचार कमेटी का अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह को बनाए जाने पर शिक्षक शिक्षिकाओं ने बधाई दी

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली। ऑल इण्डिया फेडरेशन ऑफ टीचर्स आर्गनाइजेशन के राष्ट्रीय शैक्षिक नवाचार कमेटी का अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह को बनाएं जाने पर शिक्षक शिक्षिकाओं ने खुशी मनाते हुए वधाई दी। लखनऊ में आयोजित राष्ट्रीय शैक्षिक नवाचार कार्यशाला से लौटे प्रदेश अध्यक्ष शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन मनोज कुमार सिंह ने जानकारी दी कि राष्ट्रीय शैक्षिक नवाचार कार्यशाला में ऑल इण्डिया फेडरेशन ऑफ टीचर्स आर्गनाइजेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. अश्वनी कुमार, राष्ट्रीय महासचिव सी. एल. रोज ने ऑल इण्डिया फेडरेशन ऑफ टीचर्स आर्गनाइजेशन की राष्ट्रीय शैक्षिक नवाचार कमेटी के अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी। श्री अश्वनी ने मनोज कुमार सिंह को सम्मानित किया। श्री सिहं ने राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नेतृत्व द्वारा जो जिम्मेदारी मुझे दी गई है उसका मैं पूर्ण ईमानदारी व कर्तव्य निष्ठता से निर्वहन करूंगा। इधर ऑल इण्डिया फेडरेशन ऑफ टीचर्स आर्गनाइजेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व राष्ट्रीय शैक्षिक नवाचार कमेटी का अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह को बनाये जाने का समाचार मिलते ही शिक्षक शिक्षिकाओं में खुशी की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर विनेश शर्मा, प्रशान्त सिंह, अंकित सक्सैना, संतोष सक्सेना, पूनम लता सक्सेना, सुधा मिश्रा, नीलम वार्ष्णेय, याचना शुक्ला, चंद्रमुखी, संध्या, अनुज सक्सेना, महालक्ष्मी, शशीवाला, नीरज भारती आदि शिक्षक शिक्षिकाओं व पदाधिकारियों ने बधाई दी।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!