स्वर्गीय बाबूजी कल्याण सिंह की मूर्ति पर कार्यकर्ताओं ने किया माल्यार्पण

मुकीम अहमद अंसारी

उझानी, बदायूं। 5 जनवरी को स्वर्गीय बाबू जी कल्याण सिंह पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश एवं राजपाल राजस्थान की जयंती को भाजपा कार्यकर्ताओं ने बड़ी धूमधाम के साथ मनाया और जयंती के अवसर पर उझानी में स्थित बाबूजी कल्याण सिंह की मूर्ति पर फूल माला अर्पित कर माल्यार्पण किया। इस मौके पर जिला कार्यकारिणी सदस्य किसान मोर्चा आकाश कुमार,जिला महामंत्री एमपी सिंह राजपूत, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष केशव चौहान, सोनू राजपूत,विपिन यादव,अरविंद राजपूत नगर अध्यक्ष किसान मोर्चा आदि कार्यकर्ता इस मौके पर साथ में मौजूद रहे।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!