मुजरिया थाना परिसर में हुई पीस कमेटी की मीटिंग।

मुकीम अहमद अंसारी

बारात घर, डी जे संचालकों सहित धर्मगुरुओं की बुलाई बैठक।

सहसवान, बदायूं। मुजरिया थाना पुलिस ने पीस कमेटी की मीटिंग में उच्चाधिकारियों के निर्देशों का पालन करने की अपील की।
थाना परिसर में आयोजित पीस कमेटी की बैठक में अपर पुलिस महानिदेशक बरेली के निर्देशों को बताते हुए

क्षेत्राधिकारी सहसवान कर्मवीर सिंह ने कहा कि क्षेत्र में बारात घरों में डी जे संचालन का निर्धारित समय पालन करने और शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।

प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने डी जे संचालकों और क्षेत्र के दोनों समुदायों के धर्मगुरुओं को क्षेत्र में पुलिस की मदद करते हुए अमन चैन कायम रखने की अपील की।

इस मौके पर उपनिरीक्षक अनिल कुमार,प्रवीण कुमार सिंह,विकास पूनिया सहित क्षेत्र के सभी धर्मगुरु उपस्थित रहे।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!