सहसवान पहुंचने पर आशीष पांडे का हुआ जोरदार स्वागत

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान, बदायूं। भारतीय किसान यूनियन स्वराज के प्रदेश अध्यक्ष आशीष पांडे का सहसवान पहुंचने पर भारतीय किसान यूनियन स्वराज के जिला अध्यक्ष इंतजार अली व यूनियन के युवा ब्लॉक अध्यक्ष शाहरुख खान के नेतृत्व में सहसवान नगर के मोहल्ला शाहबाजपुर चौराहा दिल्ली मेरठ रोड पर फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया

स्वागत के दौरान प्रदेश अध्यक्ष आशीष पांडे ने कहा कि आप लोगों का मैं तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं युवा ही पार्टी की और हर संगठन की रीड की हड्डी तरह होता है आप सभी लोग एकजुट होकर युवाओं को अधिक से अधिक जोड़ें किसी भी तरह की कोई समस्या आने पर तुरंत हमसे संपर्क करें इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष शकील मलिक जिला प्रभारी सुभान खान हसरत अली जिला मीडिया प्रभारी अहमद मियां बरकाती सहित भारी संख्या में संगठन के लोग मौजूद रहे।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!