वन दरोगा की कार में सियार का शव बरामद सूचना से मचा हड़कंप जिला फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की

मुकीम अहमद अंसारी

सियार के शव का पोस्टमार्टम कराया गया

सहसवान, बदायूं। वन दरोगा की कार में सियार का शव मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया। जिला फॉरेंसिक ऑफीसर ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच पड़ताल की और सियार के शव का पोस्टमार्टम कराया।वन रेंजर अशोक कुमार त्यागी ने पूरे मामले को षडयंत्र बताया।
पशु प्रेमी संजीव शर्मा ने सुबह लगभग 4 बजे पुलिस को सूचना दी कि वन दरोगा विजय कुमार की कार में सियार का शव रखा है ।
वन दरोगा सियार को तान्त्रिक को सप्लाई करने जा रहा है। पुलिस ने पशु प्रेमी संजीव शर्मा के साथ वन विभाग पहुंच कर कमरे में सो रहे वन दरोगा को जगाया और बाहर खड़ी कार को खोलने को कहा गया।गाडी खोलने पर कार की डिग्गी में सियार के कई टुकड़े मिले। सियार के टुकड़े मिलते ही पशु प्रेमी वन दरोगा के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करने लगे। सूचना मिलने पर जिला फॉरेंसिक ऑफीसर भी मौके पर गए। सियार का पोस्टमार्टम कराया गया। पशु प्रेमी संजीव शर्मा का आरोप है कि वन दरोगा विजय कुमार वन जीवों की तस्करी करता है। पहले भी वन दरोगा पर हिरन का मांस सप्लाई करने का आरोप लग चुका है।इस सम्बन्ध में वन रेंजर अशोक कुमार त्यागी का कहना है कि वन दरोगा विजय कुमार को एक षडयंत्र के तहत फंसाया गया है।उनका कहना कि पशु प्रेमी संजीव शर्मा को कैसे पता चला कि कार में शव रखा है। उनसे कोई और भी मिला हुआ है। जिसका नाम वह नहीं बता रहे हैं।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!