बिसौली, बदायूं। नगर के रोडवेज स्टैंड पर यात्री शेड का निर्माण कराया जा रहा है। बेहद आकर्षक दिखने वाले इस यात्री शेड के निर्माण से रोडवेज स्टैंड में चार चांद लग जाएंगे। इससे पहले इस प्रकार के यात्री शेड सिर्फ बड़े-बड़े शहरों में ही देखने को मिलते थे। यात्री शेड बन जाने से जहां नागरिकों को बारिश, गर्मी व अत्यधिक सर्दी के दिनों में यातायात वाहनों की प्रतिक्षा के लिए सड़क पर खड़े रहने की मजबूरी नहीं होगी। वही यात्री शेड का आकर्षक डिजाइन भी एक नई पहचान देगा।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

