अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत 2 महीने पहले हुई थी मृतक युवक की शादी

मुकीम अहमद अंसारी

 

ककराला, बदायूं। दिन गुरुवार को काम निपटाकर दोस्त के साथ लौट रहे युवक की बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई जिसमें युवक की मौत हो गई मृतक युवक की दो माह पहले शादी हुई थी यह हादसा थाना अलापुर की ककराला पुलिस चौकी क्षेत्र के बदायूं ककराला रोड पर ग्राम उरौलिया पुलिया के पास दिन गुरुवार को हुई। इस हादसे में बाइक चला रहे विमल की मौके पर मौत हो गई और उसका दोस्त सत्य प्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गया।
थाना सिविल लाइन क्षेत्र के गांव माझिया निवासी दोनों युवक हलवाई का काम करते थे और वह कस्बा उसैहत से अपना काम समाप्त कर वापस घर लौट रहे थे तभी ग्राम उरैलिया पुलिया के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया यहां डॉक्टरों ने विमल को मृत घोषित कर दिया और वहीं घायल राम प्रकाश का उपचार करने लगे। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
परिजनों ने बताया कि मृतक युवक की शादी 2 महीने पहले रीना से हुई थी जिसकी मृत्यु से परिवार में कोहराम मच गया है और पत्नी रीना गम के कारण बेसुध हो गई है।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!