दबंगो ने ग्राम प्रधान तथा पशु शाला केयरटेकर को पशु शाला में घुसकर की मारपीट गाली गलौज जान से मार देने की दी धमकी,
मुकीम अहमद अंसारी
ग्राम प्रधान ने दो सगे भाइयों सहित चार लोगों के विरुद्ध कराई मामले की रिपोर्ट दर्ज,
घायलों को चिकित्सीय परीक्षण हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा है,
सहसवान, बदायूं। सहसवान थाना जरीफ नगर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत जतकी प्रधान मोहम्मद यासीन पुत्र नबी हसन ने थाना जरीफ नगर पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया की ग्राम मदारपुर निवासी भू माफिया राजेंद्र दिनेश पुत्रगण सतराम, जितेंद्र पुत्र दाताराम ,दाताराम पुत्र गंगा सहाय ने ग्राम सभा की सरकारी भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया था जिसकी उसने शिकायत उप जिलाधिकारी से की उप जिलाधिकारी ने राजस्व टीम भेज कर भूमि की पैमाइश कराते हुए भूमि पर हुए अवैध कब्जे को राजस्व टीम ने हटवाकर भूमाफियाओं से भूमि मुक्त करा दी। मैने ग्राम पंचायत समिति से उपरोक्त भूमि का प्रस्ताव कराकर गौशाला का निर्माण करा दिया जिसके कारण उपरोक्त भूमाफियाओं उससे रंजिश मानने लगे रंजिश के कारण उपरोक्त भूमाफिया 9 जनवरी को 2:00 बजे के लगभग वह पशु शाला के केयरटेकर के साथ पशुओं की देखभाल करने गया था इसी बीच उपरोक्त लोगों ने पशु शाला में घुसकर उसके तथा केयरटेकर के साथ गाली गलौज एवं मारपीट प्रारंभ कर दी जब उसने विरोध किया और शोर मचाया तो काफी लोग गांव से पशु शाला पर पहुंच गए जिससे आरोपी जान से मार देने की धमकी देकर भाग गए ग्राम प्रधान ने उपरोक्त लोगों पर अपनी हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है पुलिस ने उपरोक्त लोगों के विरुद्ध अपराध संख्या 13 धारा 115/2, 352, 351/2 मैं मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है तथा घायलों को चिकित्सीय परीक्षण हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दहगवां भेजा है।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

