समेकित शिक्षा के अंतर्गत 5 दिवसीय नोडल टीचर प्रशिक्षण हुआ संपन्न विकासखंड फतेहपुर बाराबंकी

मुकीम अहमद अंसारी

बाराबंकी।  समेकित शिक्षा के अंतर्गत ब्लाक फतेहपुर में खंड शिक्षा अधिकारी आराधना अवस्थी व जिला समन्वयक समेकित शिक्षा सुधा जायसवाल के निर्देशन में पांच दिवसीय नोडल शिक्षकों का प्रशिक्षण संपन्न हुआ। जिसके अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनर शैलेन्द्र कुमार सिंह, शंभू दयाल, पूर्णिमा मिश्रा व रमेश चंद्र श्रीवास्तव के द्वारा दिव्यगता के प्रकार और कारण के बारे में विस्तृत चर्चा की गई, तथा आर पी डब्लू एक्ट और विभिन्न धाराओं ,और उनसे प्राप्त होने वाले शैक्षिक सत्र में दिव्यांग बच्चों को प्राप्त होने वाले लाभ जैसे एस्कॉर्ट एवं स्टाइपेंड,मेडिकल कैंप और मेजरमेंट कैंप ,ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, सीपी चेयर,हियरिंग ऐड आदि के बारे मे विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर उपस्थित नोडल टीचर के विभिन्न शैक्षिक और समर्थ ऐप से संबंधित समस्याओं का समाधान किया गया। मास्टर ट्रेनर्स द्वारा बताया गया कि प्रशिक्षण प्राप्त कर सभी नोडल टीचर क्षेत्र के दिव्यांग बच्चों की शैक्षिक उपलब्धता और समावेशन के क्षेत्र में सकारात्मक भूमिका का निर्वहन करेंगे जिससे दिव्यांग बच्चों की शैक्षिक दशा और शारीरिक दशा को बेहतर स्वरूप प्रदान किया जा सकेगा। उपस्थित सभी नोडल टीचर के सकारात्मक प्रयास और सहयोग की सराहना के साथ प्रशिक्षण का समापन किया गया, इस अवसर पर ए आर पी कमलेश वर्मा ने अपना सकारात्मक सहयोग प्रदान किया।

Don`t copy text!