पुलिस टीम द्वारा हत्याकाण्ड का सफल अनावरण स्कॉर्पियो सहित हत्याभियुक्त गिरफ्तार

मामून अंसारी जिला ब्यूरो चीफ बाराबंकी

पुलिस टीम द्वारा हत्याकाण्ड का सफल अनावरण स्कॉर्पियो सहित हत्याभियुक्त गिरफ्तार ।

हैदर गढ़ बाराबंकी। दिनांक 09.01.2025 को थाना लोनीकटरा में वादिनी द्वारा तहरीर दिया गया कि लगभग 04 वर्ष पूर्व अनिल वर्मा पुत्र केदारनाथ वर्मा निवासी दौलतपुर थाना लोनीकटरा जनपद बाराबंकी ने उसकी पुत्री (जिसकी उम्र उस समय लगभग 16 वर्ष थी) को बहला फुसलाकर भगाकर कटरा बक्कास, खुर्दही जनपद लखनऊ मे किराये के मकान में रहने लगा। लोकलाज के कारण उसने इसकी शिकायत कहीं नहीं की थी एवं मोबाइल से वह अपनी बेटी से बात भी करती थी। वादिनी के पति की मृत्यु होने पर अनिल उपरोक्त उसकी बेटी को घर लेकर आया था। कुछ दिन से बेटी से बात ना होने के कारण जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि अनिल वर्मा ने अपने पुत्र नितिन व भाइयों बब्लू वर्मा उर्फ हृदय नरायन, गोली उर्फ संजय वर्मा के साथ मिलकर उसकी पुत्री की हत्या कर दी है। उक्त सूचना के आधार पर थाना लोनीकटरा में मु0अ0सं0 07/2025 धारा 363/366/323/504/506 भादवि व 3(1)(द)(ध)व 3(2)(V) एससी/एसटी एक्ट पंजीकृत किया गया।
पुलिस टीम द्वारा मैनुअल इंटेलीजेन्स एवं डिजिटल डेटा की मदद से घटना का सफल अनावरण करते हुए आज दिनांक 04.02.2025 को अभियुक्त अनिल वर्मा पुत्र केदारनाथ वर्मा निवासी दौलतपुर थाना लोनीकटरा जनपद बाराबंकी को कान्हीपुर अण्डर पास से गिरफ्तार किया गया एवं कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अदद स्कार्पियो बरामद की गई। अभियोग उपरोक्त में धारा 376/302/201 भादवि व 5L/6 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई।
पूछताछ एवं जांच से ज्ञात हुआ कि अभियुक्त अनिल वर्मा उपरोक्त व वादिनी का गांव व खेत पास-पास हैं, जिससे वादिनी की पुत्री व अभियुक्त अनिल वर्मा का आपस में मिलना होता था एवं दोनों में प्रेम सम्बन्ध हो गये व 04 वर्ष पूर्व उसे बहला फुसला कर अपने साथ ले जाकर मन्दिर में शादी कर ली तथा कटरा बक्कास, खुर्दही जनपद लखनऊ में किराये का फ्लैट लेकर रहने लगा। अभियुक्त अनिल वर्मा ने पूर्व में भी 03 शादियां की थी, जिसमें पहली पत्नी मानसिक विक्षिप्त हो गई और वह अपने मायके में रहती है तथा दूसरी पत्नी की मृत्यु व तीसरी पत्नी से सम्बन्ध विच्छेद हो गया है। अभियुक्त अनिल वर्मा को पहली पत्नी से एक पुत्र नितिन है, जिसकी जुलाई-2024 में शादी तय की थी, जिसके बाद वादिनी की पुत्री (मृतका), अनिल वर्मा पर अपने नाम खेत, प्लाट व रूपये करने का दबाव बनाने लगी थी, जिससे दोनों के बीच प्रायः विवाद होने लगा था। दिनांक 13.10.2024 को अभियुक्त अनिल वर्मा ने वादिनी की पुत्री (मृतका) को घुमाने ले जाने का बहाना बनाकर उसे अपनी स्कार्पियों से लखनऊ ले गया तथा उसकी कोल्ड ड्रिंक में नींद की गोलियां मिला दिया, मृतका के बेहोश हो जाने पर उसे थाना नगराम क्षेत्रान्तर्गत ददुरी पुलिया से इन्दिरा नहर में फेंक दिया, जिसका शव दिनांक 21.10.2024 को थाना नगराम पुलिस को अज्ञात अवस्था में मिला था।

Don`t copy text!