राहुल गुप्ता की अगुवाई मे भाकियू कार्यकर्ताओं ने खण्ड विकास अधिकारी मसौली सन्दीप श्रीवास्तव को 9 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा
अवधेश कुमार वर्मा बाराबंकी
बाराबंकी । भारतीय किसान यूनियन भानू के ब्लाक अध्यक्ष राहुल गुप्ता की अगुवाई मे भाकियू कार्यकर्ताओं ने खण्ड विकास अधिकारी मसौली सन्दीप श्रीवास्तव को 9 सूत्रीय ज्ञापन सौंप कर समस्याओ के निस्तारण की मांग की है।
ज्ञापन मे भाकियू ब्लाक अध्यक्ष राहुल गुप्ता ने कहा कि दिनांक 6 फरवरी 2025 को महीने की मासिक बैठक होती है जिसमें कई ग्राम पंचायत के किसानों की विभिन्न समस्याएं होती हैं जिसको लेकर ज्ञापन खंड विकास अधिकारी महोदय को सौपा जाता हैं ज्ञापन में दी गई समस्याओं का शीघ्र ही निस्तारण नहीं हुआ तो भारतीय किसान यूनियन भानू अपने समस्त ब्लॉक के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ आंदोलन करने पर विवश होना पढ़ेगा। इस मौके पर वरिष्ठ पदाधिकारी कविशरण यादव मो0 रईस ,राज नारायण, इस्लामुद्दीन, मो0 नासिर, उमेश रावत आदि मौजूद रहे ।

