वस्त्र दान व निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का हुआ भव्य आयोजन
मामून अंसारी जिला ब्यूरो चीफ बाराबंकी
बाराबंकी। जिला कचहरी के सामने प्रतिष्ठित रक्त जांच लेबोरेट्री के तत्वावधान में निःशुल्क चिकित्सीय जांच शिविर का आयोजन हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी चिकित्सीय जांच कराते हुए डॉक्टर के परामर्श पर निःशुल्क व अति कम दरों पर अपना रक्त परीक्षण देश की प्रसिद्ध लेबोरेट्री द्वारा करवाया। शिविर का शुभारंभ शाखा प्रबंधक विवेक राय, टाटा वन एमजी की तरफ से डॉ.उम्मे सलमा रिज़वी व बिज़नेस एसोसिएट मैनेजर पवन पाण्डेय ने किया।
गुरूवार को आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का उद्घाटन करते हुए शाखा प्रबंधक ने बताया कि भारत सरकार की 2047 तक हर भारतीय का बीमा कवर के माध्यम से परिवार को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने की मुहीम में टाटा ए आई ए लाइफ इन्सुरेंस कंपनी की जनपदीय शाखा ने एक वस्त्र दान अभियान के साथ निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर अपने आप में एक बढ़िया पहल है।
विशेष रूप से रवीन्द्र नाथ मिश्र, राजित राम वर्मा, सुभाष चंद्रा, निहारिका पाठक, अनुराग केसरवानी, अमित वर्मा, पंकज कुमार, धर्मराज सिंह, चांदनी राजवंशी आदि उपस्थित रहे।

