प्राथमिक विद्यालय हबीबपुर में शारदा वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया

मामून अंसारी जिला ब्यूरो चीफ बाराबंकी

बाराबंकी| प्राथमिक विद्यालय वि० ख० रामनगर में अभ्युदय शारदा वार्षिकोत्सव बहुत ही हर्षौल्लास से मनाया गया। उस उत्सव की अध्यक्षता ग्राम प्रधान द्वारा की गई । इस अवसर पर इ ० शालिनी वर्मा तथा सहायिका रसोइया वंदना सिंह एवं रेणु शर्मा ,आंगनवाड़ी सहायिका एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से की गई। छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। स्कूल चलो अभियान के विषय में अभिभावकों को जागरूक किया गया तथा छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया

Don`t copy text!