मजबूती के साथ मैदान में उतरेगी एआईएमआईएम पार्टी

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी

बाराबंकी । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को देखते हुवे एआईएमआईएम पार्टी इस बार पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरेगी पार्टी ने जिला समेत विधानसभा स्तर पर नियुक्ति तेज कर दी है वही विधानसभा रामनगर 267 से मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन पार्टी के रामनगर विधानसभा अध्यक्ष मो शकील मंसूरी द्वारा हाफिज अताउर्रहमान अंसारी निवासी सआदत गंज को रामनगर सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया जिससे लोगों में खुशी का माहौल है प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से हाफिज अताउर्रहमान अंसारी ने बताया की पार्टी द्वारा जो भी जिम्मेदारी हमको दी गई है उस पर हम हर संभव कार्य करने की कोशिश करेंगे एवं जिला अध्यक्ष व रामनगर विधानसभा अध्यक्ष के आदेशानुसार ही सभी कार्य किए जायेंगे।पार्टी सुप्रीमो बैरिस्टर असदउद्दीन ओवीसी साहब के हाथों को मजबूत और सफल बनाने की कोशिश करेंगे इस वक्त गरीब दलित मुस्लिम मजलूमों की आवाज सिर्फ और सिर्फ बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी साहब उठा रहे है संसद से लेकर सड़क तक सिर्फ ओवैसी साहब की पार्टी मजलूमों के हक की बात करती है सभी पार्टियों ने हमें सिर्फ वोट के नाम पर इस्तेमाल किया इस मौके पर ए आई एम आई एम के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण मौजूद रहेअवधेश कुमार वर्मा संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी

Don`t copy text!