कबाड़ की दुकान में अचानक भीषण लग गई आग। स्थानीय लोगों ने एकजुट होकर आग बुझाने में की, मदद

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी

बाराबंकी । जैदपुर कस्बे के मोहल्ला मुक्खिन में शनिवार शाम करीब 5 बजे एक कबाड़ की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। दुकान के मालिक अशफाक के मुताबिक, आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। दुकान में मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत अशफाक को सूचना दी, जिन्होंने नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार वर्मा को जानकारी दी।

अधिकारी ने मौके पर पानी का टैंकर भिजवाया। स्थानीय लोगों ने एकजुट होकर आग बुझाने में मदद की, जिससे दुकान का लगभग 60 प्रतिशत हिस्सा बचा लिया गया। हालांकि, दुकान में रखे रद्दी कागज, टायर और प्लास्टिक का कबाड़ जलकर राख हो गया, जिससे करीब 50 हजार रुपए का नुकसान हुआं।राहत की बात यह रही कि आसपास के मकान पक्के होने की वजह से आग का असर पड़ोसी घरों तक नहीं पहुंचा और किसी जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। इस घटना में स्थानीय लोगों की तत्परता और एकजुटता की वजह से एक बड़ी दुर्घटना टल गई। समुदाय के लोगों ने आपातकालीन स्थिति में जिस तरह मिलकर काम किया, वह सराहनीय रहा।अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी

Don`t copy text!