राज्य पर्यवेक्षक ने किया बोर्ड परीक्षा केन्द्रो का औचक निरीक्षण।
मामून अंसारी जिला ब्यूरो चीफ एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी
बाराबंकी। दिनांकः 03.03.2025 को राज्य स्तर से हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा 2025 हेतु जनपद बाराबंकी में नियुक्त किये गये पर्यवेक्षक श्री जीवेन्द्र सिंह ऐरी, उप शिक्षा निदेशक/वरिष्ठ विशेषज्ञ समग्र शिक्षा उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा कुल 05 परीक्षा केन्द्रो का निरीक्षण किया गया जहां हाईस्कूल की संस्कृत एवं इण्टरमीडिएट की जीव विज्ञान एवं गणित की परीक्षाएं संचालित हो रही थी। सर्वप्रथम श्री ऐरी राजकीय इण्टर कालेज शहावपुर पहुँचे जहां इण्टरमीडिएट की गणित एवं जीव विज्ञान की परीक्षाओं का संचालन हो रहा था यहा गणित में कुल पंजीकृत 24 परीक्षार्थी उपस्थित पाये गये। जीव विज्ञान की परीक्षा मे कुल पंजीकृत 150 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 139 परीक्षार्थी उपस्थित पाये गये।
उसके बाद श्री ऐरी श्री कृष्ण गुलाब देई इण्टर कालेज, शहावपुर पहुँचे जहां पर हाईस्कूल की संस्कृत एवं इण्टरमीडिएट की जीव विज्ञान एवं गणित की परीक्षाएं संचालित हो रही थी। यहा पर हाईस्कूल में कुल 06 पंजीकृत परीक्षार्थी उपस्थित पाये गये। वही इण्टरमीडिएट में जीव विज्ञान की परीक्षा मंे कुल पंजीकृत 120 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 117 परीक्षार्थी उपस्थित पाये गये। गणित की परीक्षा मंे कुल पंजीकृत 28 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 27 परीक्षार्थी उपस्थित पाये गये।
तत्पश्चात श्री ऐरी मसौली ब्लॉक के रफी मेमोरियलय गर्ल्स इण्टर कालेज पहुँचे। जहां पर हाईस्कूल की संस्कृत एवं इण्टरमीडिएट की जीव विज्ञान एवं गणित की परीक्षाएं संचालित हो रही थी। यहा पर हाईस्कूल में कुल पंजीकृत 20 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 19 परीक्षार्थी उपस्थित पाये गये। वही इण्टरमीडिएट की परीक्षा मंे कुल पंजीकृत 126 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 120 परीक्षार्थी उपस्थित पाये गये। यहा पर साफ-सफाई का अभाव देखकर राज्य पर्यवेक्षक ने अपनी नाराजगी दिखायी, साथ ही यहां पर बने कन्ट्रोल रूम में जहा से सी0सी0टी0वी0 की मॉनीटरिंग हो रही थी वहां पर कोई भी कार्मिक उपस्थिति नही था। जिस पर श्री ऐरी द्वारा सम्बन्धित परीक्षा केन्द्र के केन्द्र व्यवस्थापक/वाह्य केन्द्र व्यवस्थापक को निर्देशित किया गया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही अक्षम्य है।
तत्पश्चात श्री ऐरी मसौली ब्लॉक के ही रफी मेमोरियलय इण्टर कालेज पहुँचे। जहां पर हाईस्कूल की संस्कृत एवं इण्टरमीडिएट की जीव विज्ञान एवं गणित की परीक्षाएं संचालित हो रही थी। यहा पर हाईस्कूल में कुल पंजीकृत 23 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 21 परीक्षार्थी उपस्थित पाये गये। इण्टरमीडिएट में जीव विज्ञान की परीक्षा में कुल पंजीकृत 79 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 67 परीक्षार्थी उपस्थित पाये गये। गणित की परीक्षा मंे कुल पंजीकृत 08 परीक्षार्थी उपस्थित पाये गये। यहां पर सी0सी0टी0वी की मॉनीटरिंग हेतु लगाया गया स्क्रीन अत्यधिक छोटा था जिससे सही मॉनीटरिंग नही की जा सकती है। स्ट्रांग रूम की निगरानी तथा परीक्षा को निर्विघ्न संचालित कराने हेतु दो पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगायी गयी थी। परन्तु वहां पर एक सुरक्षाकर्मी ही उपलब्ध पाया गया। जिसपर श्री ऐरी द्वारा अत्यधित रोष व्यक्त करते हुए केन्द्र व्यवस्थापक को सभी प्रकार की कमियों का निस्तारण कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
अन्त में राज्य पर्यवेक्षक द्वारा तिलोकपुर स्थित बी0एन0 शुक्ला इण्टर कालेज का निरीक्षण किया गया जिसमें सामान्यतः सभी चीजें सही पायी गयी। यहां पर हाईस्कूल में कुल पंजीकृत 10 परीक्षार्थियों के सापेक्ष सभी 10 परीक्षार्थी उपस्थित पाये गये। इण्टरमीडिएट में जीव विज्ञान की परीक्षा मंे कुल पंजीकृत 117 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 114 परीक्षार्थी उपस्थित पाये गये। गणित की परीक्षा मंे कुल पंजीकृत 06 परीक्षार्थी उपस्थित पाये गये।
मामून अंसारी जिला ब्यूरो चीफ एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी

