बदायूं सीओ उमेश चंद्र और एसआई भूदेव सिंह के सेवानिवृत्त होने पर कोतवाली में एक भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। पुलिस कर्मियों ने उन्हें प्रतीक चिह्न देकर की विदाई,सीओ उमेश चंद्र एवं कोतवाली में तैनात एसआई भूदेव सिंह के सेवानिवृत होने पर कोतवाली में आयोजित विदाई समारोह में उन्हें भावपूर्ण विदाई दी गई। कोतवाल राजेंद्र सिंह पुंडीर समेत पुलिस कर्मियों ने उन्हे प्रतीक चिह्न भेंट कर सीओ के कार्यों की प्रशंसा की। कहा, उन्होंने हमेशा ही अपने अधीनस्थों को मार्गदर्शन किया। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन ओमप्रकाश सागर, क्राइम इंस्पेक्टर वीके मौर्य, उघैती एसओ कमलेश मिश्रा, एसआई इंतजार हुसैन, अशोक कुमार, कैलाश चंद्र आदि मौजूद रहे।मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स
Related Posts

