सभासद संघ में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बने कासिम –
अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी
सभासद संघ उत्तर प्रदेश नगरीय निकाय के मुख्यालय लखनऊ मे राष्टीय मीटिंग आयोजित हुई जिसमे मो कासिम सभासद जैदपुर को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया, राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव प्रदेश अध्यक्ष अरशद उल्लाह और संरक्षक डाक्टर अमित सिह चौहान विधायक बीकापुर राष्ट्रीय प्रभारी दिलीप कुमार दीक्षित संग सैकड़ो पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से मो कासिम जी को प्रदेश संगठन के विस्तार और मजबूती के लिए मो कासिम को प्रदेश कार्यकारिणी मे सदस्य बनाया गया है.
प्रदेश कार्यकारिणी मे सदस्य बनने पर मो कासिम ने संगठन के पदाधिकारियों का शुक्रिया अदा किया उन्होने कहा कि संघठन द्वारा जिस उम्मीद से हमे यह जिम्मेदारी दी गई है उसको मजबूती के साथ अन्जाम दिया जाऐगा हमारा संगठन सभासदो के अधिकारो के लिऐ सुनियोजित और लोकतान्त्रिक तरीके से अपने हक की माँग शासन और प्रशासन से करता रहेगा. हमारी सात सूत्रीय मांग मे वार्ड के विकास के लिए 50 लाख रुपये वार्षिक और सभासदो को मानदेय बोर्ड की बैठक के लिए यात्रा भत्ता सभासदों के आकस्मिक निधन पर परिवार के आश्रितो को उचित मुआवजा और 74 वा संविधान संशोधन विधेयक लागू किये जाने और नगर पालिका और नगर पंचायत मे उपाध्यक्ष पद बहाल किया जाऐ नगर पंचायतों मे अविश्वास प्रस्ताव बहाय किया जाना अतिआवश्यक है प्रदेश के सभी जिलो मे अध्यक्ष उपाध्यक्ष के जल्द ही लखनऊ मे बहुत बडा शान्ति प्रदर्शन किया जाऐगा. इस मौके पर राजेश शर्मा फक्कड़ प्रदेश उपाध्यक्ष अतहर मलिक प्रदेश सदस्य और मौलाना अबु दुजाना नदवी सभासद मो नसीम मो कलीम शाहे आलम निजामुद्दीन टेकचन्द्र मो ताहिर साऐम मेहदी राम सिंह अबसार अंसारी मो अल्ताफ मो आलम अंसारी अजमत अली बब्बू शेख मौलाना वदूद अंसारी फरमान अंसारी मो शादाब मो फरजान चाँद खान मास्टर मो अहमद शयामू सोनी कृष्ण गोपाल सोनी अनिल गुप्ता आदि ने मुबारक़ दी.
अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी