पूर्व मंत्री के भाई पर एससी-एसटी एक्ट के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा..

मुकीम अहमद अंसारी

मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद दर्ज हुआ मुकदमा

बदायूं।साथी कर्मचारियों को पीटने के मामले में सपा नेता व पूर्व मंत्री आबिद रजा के भाई आसिफ रजा के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज हो गया है।जिला क्षय रोग कार्यालय में जिला कार्यक्रम समन्वयक (डीपीसी) के पद पर आसिफ रजा तैनात हैं।मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।उन्होंने भी डीएम और एसएसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
क्षय रोग विभाग में सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर के पद पर तैनात सुदेश सक्सेना और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सर्वेश कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि अप्रैल में उनको पेट्रोल की चार पर्ची मिलती हैं। डीपीसी आसिफ रजा ने उनको दो ही पर्ची दी। इस बात को लेकर क्षय रोग अधिकारी से शिकायत कर दी थी। इस बात से नाराज होकर आसिफ ने उनको कमरे में बंधक बनाकर पीटा और जाति सूचक शब्द कहे। पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट के साथ ही मारपीट व सरकारी काम में बाधा सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
वहीं डीपीसी आतिफ रजा ने डीएम व एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि शासन के निर्देश पर टीबी रोगियों का विवरण निक्षय पोर्टल पर अपलोड करना होता है।उसके भुगतान को लेकर सर्वेश और सुदेश को बुलाकर रिकॉर्ड मांगा तो दोनों ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए सरकारी रजिस्टर फाड़ दिया था।इसके बाद कुर्सी से शीशा तोड़ दिया।उन्होंने रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।
*विभागीय जांच को टीम गठित:-* क्षय रोग विभाग में हुई मारपीट के मामले में सीएमओ ने जांच टीम गठित कर दी है। इस टीम में एसीएमओ समेत चार लोग शामिल हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर आसिफ रजा पर विभागीय कार्रवाई भी हो सकती है।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!