लूट के बाद मारपीट में घायल व्यापारी की इलाज के दौरान मौत; मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तीन फरार
मुकीम अहमद अंंसारी
परिजनों ने नाराज होकर इस्लामनगर सहसवान रोड पर जाम लगा दिया जिससे म चालकों को भारी परेशानी हुई
रोड जाम की सूचना मिलते ही थाना उघैती पुलिस और क्षेत्राधिकारी बिल्सी मौके पर पहुंचे
बदायूॅं। उघैती थाना क्षेत्र के ग्राम कोठा निवासी मृतक रोहित के साथ लूट के बाद मारपीट में घायल हुए व्यापारी की दिल्ली के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजन वहां से शव लेकर घर के लिए रवाना हो गए हैं। इस मामले में एक नामजद समेत तीन लोग फरार चल रहे हैं। जबकि मुख्य आरोपी गिरफ्तार किया जा चुका है। वो पीडब्ल्यूडी का ठेकेदार भी बताया जाता है।
उघैती थाना क्षेत्र गांव कोठा निवासी बिल्डिंग मटेरियल व्यापारी सुबोध गुप्ता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया बीती दिन 10 मई की दोपहर उघैती थाना क्षेत्र के गांव कोटा निवासी उनका भतीजा रोहित गुप्ता इस्लामनगर थाना क्षेत्र के नूरपुर पिनौनी में स्थित बिल्डिंग मटेरियल की दुकान से अपने गांव आ रहा था। रास्ते में गांव के सुरेंद्र सिंह और मुकेश सहित अज्ञात लोगों ने कार से उतरते ही रोहित से मारपीट की। इस हमले में रोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी बीच हमलावर रोहित के पास मौजूद दो लाख कैश लूटकर भाग निकले। इस मामले में पुलिस सुरेंद्र यादव को गिरफ्तार कर चुकी है। जबकि उसका ममेरा भाई मुकेश समेत अज्ञात हमलावरों की तलाश जारी है।
दिल्ली के निजी अस्पताल में रोहित ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
परिजन उसे सबसे पहले बदायूं अस्पताल लेकर पहुंचे थे लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे पहले बरेली, जबकि इसके बाद अलीगढ़ मेडिकल कालेज रेफर किया गया। वहां से उसे दिल्ली रेफर किया गया लेकिन वहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इसी दौरान मृतक के घर वालों ने थाना उघेती पुलिस पर उठाये सवाल हलका इंचार्ज और थाना प्रभारी पर भी आरोप लगाया और कहा कि अभी एक आरोपी गिरफ्तार किया गया है बाकी अभी फरार हैं उनको गिरफ्तार किया जाए और धाराएं बड़ाई जाये इंस्पेक्टर कमलेश मिश्रा ने बताया कि रोहित की मौत हो चुकी है। बाकी के आरोपियों की तलाश जारी है। मुकदमे में धाराएं बढ़ा दी जाएगी।
इस्लामनगर सहसवान रोड पर गांव कोठा में मृतक के घर वालों ने लगाया जाम क्षेत्राधिकारी बिल्सी ने पहुंचकर उनको आश्वासन दिया कि हर कीमत पर कार्रवाई की जाएगी और फरार आरोपियों की गिरफ्तार की जाएगी।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

