बिल्सी तहसील में तैनात लेखपाल को एंटी करप्शन टीम ने ₹5000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार,
मुकीम अहमद अंसारी
बिल्सी, बदायूं। बिल्सी तहसील में तैनात लेखपाल अभियुक्त चंद्र प्रकाश पुत्र सुंदरलाल निवासी कादराबाद थाना जूनावई तहसील गन्नौर जनपद संभल जो बिल्सी तहसील के सामने किराए के मकान में रह रहे लेखपाल चंद्र प्रकाश को एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथों ₹5000 की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया एंटी करप्शन टीम ने अभियुक्त चंद्रप्रकाश लेखपाल को अपने साथ ले गई बदायूं के थाना कुवरगांव में मुकदमा दर्ज कराया है शिकायतकर्ता हरविंदर कुमार ग्राम बड़रौनी थाना बिल्सी ने हैसियत प्रमाण पत्र बनाने के एवज में लेखपाल चंद्र प्रकाश द्वारा रिश्वत के रूप में ₹5000 लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार हो गया और एंटी करप्शन टीम लेखपाल चंद्र प्रकाश को अपने साथ ले गई लेखपाल की गिरफ्तारी के बाद तहसील बिल्सी में अफरा तफरी मच गई।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

