अज्ञात वाहन टक्कर से टूटा बिजली का पोल विधुत सप्लाई हुई ठप। किसानों ने विधुत सप्लाई चालू करने की अधिकारियों से लगाई गुहार

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान , बदायूं। बदायूं मेरठ हाईवे पर पहलवान ढावा के पास लगे बिजली के पोल में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बिजली का पोल टूट गया। जिस कारण विद्युत सप्लाई ठप हो गई। इसकी शिकायत किसानों ने जिला अधिकारी को शिकायती पत्र भेजकर की है।

जिलाधिकारी को प्रेषित पत्र में किसानों ने बताया है कि बदायूं मेरठ -हाईवे पर पहलवान ढाबा के पास लगे बिजली के पोल में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से पोल टूट गया और विद्युत सप्लाई ठप हो गई। इसकी शिकायत किसानों ने विद्युत उपकेंद्र पहुंचकर उपखंड अधिकारी विनीत कुमार गुप्ता से की और इसकी जानकारी जेई को भी दी गई। मगर जेई ग्रामीण का कहना है कि इसको जेई टाउन को ठीक करना है। जबकि जेई टाउन जेई ग्रामीण का क्षेत्र बता रहे हैं। दोनों के बीच पेच फंसा हुआ है। इसका खामियाजा किसानों को भुगतान पड़ रहा है किसानों की मक्का, शिवाला, और घुईया आदि की फसले पानी के भाव में सूख रही है। जबकि विद्युत उपकेंद्र पर तैनात कर्मचारी किसानों को कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दे रहे हैं।इस की शिकायत किसानों ने आईजीआरएस पर भी की है। जिस कारण से किसानों में भारी आक्रोश प्राप्त है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र टूटा हुआ पोल बदलकर विद्युत सप्लाई सुचारू नहीं की गई ।तब किसान विद्युत उपकेंद्र पर पहुंच कर प्रदर्शन करते हुए विधुत विभाग के अधिकारियों का घिराव करने को विवश होंगे जिसकी समस्त जिम्मेदारी विद्युत विभाग के अधिकारियों की होगी।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!