महीनों से सफाई कर्मी नदारत, स्कूल व गांव में गन्दगी का अंबार राष्ट्रीय पर्व 15 अगस्त आने वाला, प्राथमिक विद्यालय जंगल में तकदील
बाराबंकी : पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए सरकार साफ-सफाई पर विशेष जोर दे रही है। जनपद की सभी ग्राम पंचायतों में सफाईकर्मियों की तैनाती की गई है, अधिकतर सफाई कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन सही तरीके से नहीं करते हैं। इसकी वजह से जनपद के हरख ब्लॉक के मौथरी ग्राम पंचायत की गलियों में गंदगी का अंबार, पूर्व माध्यमिक विद्यालय में गंदगी फैली हुई है जगह-जगह घास फैल गई है कीड़े मकोड़े सहित संक्रमण का बच्चों के ऊपर खतरा मंडरा रहा है, जिसको प्रशासन व उच्च अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे
नालियां चोक होने की वजह से रास्ते में जलभराव की समस्या है इसका जीता जागता नमूना विकास खंड हरख ब्लॉक ग्राम पंचायत मौथरी में देखा जा सकता है। कई बार सफाई कर्मी को फोन करके स्कूल व गांव की गंदगी के बारे में अवगत कराया गया लेकिन इसका कोई फर्क नहीं पड़ा ग्रामीणों को सफाई कर्मी का नाम तक नहीं पता अगर वह गांव आए तभी तो नाम पता होगा सफाई कर्मी सूत्रों की माने तो ब्लॉक में अधिकारियों की संरक्षण में बाबू बन बैठा है , ग्राम पंचायत मौथरी के हाशिम, गुलजार, लायकराम, विजय, विनोद वर्मा, अंकित कुमार ने बताया कि सफाई कर्मी महीनो से गांव देखना तक नहीं आया है, जबकि राष्ट्रीय पर्व 15 अगस्त आने वाला है कोई भी सफाई नही हुए हैं
ग्राम पंचायत में तैनात सफाई कर्मचारी पिछले काई महीनो से गांव नहीं आया है। इससे गांव में चारों ओर गंदगी का अंबार लगा हुआ है। गांव की नालियां पूरी तरीके से चोक हो चुकी हैं। सरकारी स्कूल भी गंदा पड़ा हुआ गांव वे संक्रामक बीमारी की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में सफाईकर्मी के न आने की शिकायत पूर्व में प्रधान से की लेकिन समस्या का निराकरण नहीं हुआ।

