उपनिरीक्षक अभय गुप्ता ने साइबर अपराध के प्रति जागरुक करते हुए रोकथाम के महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
पत्रकार शमीम अंसारी: बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 06 अगस्त 2025
बाराबंकी। वात्सल्य संस्था के सक्षम प्रोग्राम के अंतर्गत पंचायत भवन बड़ागांव में चल रहे दो दिवसीय किशोरी लीडर्स का प्रशिक्षण कार्यक्रम मे उपनिरीक्षक राज करन सिंह एव उपनिरीक्षक अभय गुप्ता ने प्रतिभागी किशोरियो को प्रमाण पत्र वितरित करते हुए साइबर क्राइम से बचने के उपाय बताये।
प्रशिक्षित किशोरियो को प्रमाण पत्र वितरित करते हुए उपनिरीक्षक राज करन सिंह एव उपनिरीक्षक अभय गुप्ता ने साइबर अपराध के प्रति जागरुक करते हुए रोकथाम के महत्वपूर्ण सुझाव दिए। साथ ही किसी भी व्यक्ति के साथ साइबर अपराध होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर फोन कर शिकायत दर्ज कराने की अपील की उन्होंने प्रतिभागियों को अपने परिजनों, नाते-रिश्तेदारों व अन्य लोगों को भी साइबर क्राइम के प्रति जागरूक करने की सलाह दी गई। शासन द्वारा जारी हेल्पलाइन नम्बर जैसे- 1090, 112, 1076, 1098, 108 की विस्तृत जानकारी देते हुए संकट के समय इनके प्रयोग हेतु बताते हुए
सरकार द्वारा महिलाओं से संबंधित संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी देकर और पम्पलेट वितरित उन्हें जागरूक किया ।
दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर मे प्रशिक्षक डा0 नीलिमा गुप्ता व डा0 प्रज्ञा सचन ने किशोरियो को स्वास्थ्य शिक्षा का मकसद बताते हुए उन्हें स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित किया उन्होंने कहा कि जीवन कौशल का मतलब है, रोज़मर्रा की ज़िंदगी की चुनौतियों से निपटने के लिए सकारात्मक और अनुकूली व्यवहार करने के प्रेरित किया उन्होंने कहा कि किशोरियो को स्वास्थ्य शिक्षा और जीवन कौशल से जुड़ी जागरूकता के लिए, इन बातों पर ध्यान देना चाहिए तथा जीवन कौशल के ज़रिए लोगों को स्वस्थ जीवन जीने के लिए ज़रूरी ज्ञान और कौशल सिखाना चाहिए तभी. स्वास्थ्य शिक्षा में पर्यावरणीय स्वास्थ्य, शारीरिक स्वास्थ्य, सामाजिक स्वास्थ्य, भावनात्मक स्वास्थ्य, बौद्धिक स्वास्थ्य, और आध्यात्मिक स्वास्थ्य जैसी कई चीज़ों को शामिल किया जा सकता है।
इस मौक़े पर ब्लाक समन्वयक महेंद्र कश्यप, कमलेश कुमार, अनुप मौर्य, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नूर मोहम्मद, पंचायत सचिव जैसराम, उत्तम वर्मा सहित 18 ग्राम पंचायतों की 36 प्रतिभागी मौजूद रही।
पत्रकार शमीम अंसारी: बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 06 अगस्त 2025

