बदायूं। तहसील दातागंज क्षेत्र के कस्बा हजरतपुर से शाहजहांपुर जिले के कस्बा गडि़या रंगीन को जाने वाला मार्ग पर रामगंगा नदी का पानी भर गया है जिसके बाद लोगों को रोड पर चलने में भारी समस्या का सामना करना पड़ा है। रोड पर जल भराव हो जाने के कारण थाना हम्जापुर क्षेत्र के ग्राम हर्रामपुर, गाडि़या पैगंबरपुर,मौजमपुर, शेरपुर, लालपुर खादर आदि गांव का संपर्क टूट गया है जिससे लोगों को आने-जाने में भाई परेशानी हो रही है जिसको देखते हुए जिला प्रशासन ने ग्रामीणों के लिए दो नाम का इंतजाम किया है जिससे लोगों को अपने गांव जाने आने में कोई भी परेशानी ना हो लोगों की समस्या को देखते हुए घटना स्तर पर पुलिस प्रशासन मौजूद है जो लोगों की हर वक्त मदद करने के लिए तत्पर है
आपको बता दें की रक्षाबंधन त्योहार से पहले रामगंगा नदी का जलस्तर बढ़ गया है एक दिन बाद रक्षाबंधन का त्यौहार है उसको लेकर लोग पर्व को लेकर बाजार करने के लिए कस्बा हजरतपुर आ रहे हैं रामगंगा नदी का जलस्तर भरने के बाद रोड पर पानी भर गया है जिससे लोगों का कस्बा हजरतपुर और जिला मुख्यालय से संपर्क टूट चुका है लोग सुरक्षित स्थान और पलायन करने के लिए जगह ढूंढ रहे हैं हजरतपुर पुलिस ग्रामीणों की मदद करने के लिए मौके पर पहुंच चुकी है और उनका नाव के द्वारा उनके गांव और घर पहुंच रही है।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

