विद्युत विभाग के मेंटेनेंस कार्य के कारण बिसौली नगर व देहात क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति सोमवार सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक बाधित रहेगी

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली,बदायूं। आगामी त्योहारों को लेकर विद्युत विभाग के मेंटेनेंस कार्य के कारण समस्त नगर के साथ नसरोल, मानपुर, मौजमपुर एवं फैजगंज बेहटा फीटर की विद्युत आपूर्ति 10:00 बजे से शाम 5:00 तक बाधित रहेगी। उक्त जानकारी देते हुए उप खण्ड अधिकारी ई. अमित कुमार ने बताया कि फीटर पर होने वाले इस संधारण कार्य से आगामी त्योहारों के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस मेंटेनेंस के बाद लाइन की क्षमता बढ़ेगी और फाल्ट की संभावना कम होगी। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वह आवश्यक कार्य समय से पहले पूरे कर लें और बिजली कटौती के दौरान आवश्यक सावधानियां बरतें। मोबाइल, इन्वर्टर और अन्य जरूरी उपकरणों को पहले से चार्ज कर लें ताकि असुविधा से बचा जा सके। एसडीओ अमित कुमार ने उपभोक्ताओं को सलाह दी है कि निर्धारित समय में बिजली उपकरणों को बंद रखें और मेंटेनेंस कार्य में सहयोग करें।

 

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!