बदायूँ के कबाड़ी बाजार में लगी आग, कई दुकानें चपेट में आईं, धमाकों से दहला इलाका, तीन लोग झुलसे..
मुकीम अहमद अंसारी
बदायूं। कोतवाली सदर क्षेत्र के नेहरू चौक मछली मंडी स्थित कबाड़ी बाजार में सोमवार को आग लग गई। आग इतनी तेजी से भड़की कि देखते ही देखते कबाड़ी की कई दुकानों और दो से तीन घरों को अपनी चपेट में ले लिया।इस घटना में लाखों रुपये का कबाड़ जलकर खाक हो गया।वहीं तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए,जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कबाड़ी की दुकानों में अवैध तरीके से रखे गए गैस सिलेंडरों के फटने से आग विकराल हो गई।धमाके की आवाज से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।स्थानीय लोग और दुकानदार पानी और मिट्टी डालकर आग बुझाने में जुट गए और बमुश्किल आग पर काबू पाया गया।
*पुलिस और फायर ब्रिगेड को नहीं दी सूचना:-* चौंकाने वाली बात यह है कि घटना की सूचना न तो पुलिस को दी गई और न ही फायर ब्रिगेड को।स्थानीय लोग और दुकानदार आग बुझाने के बाद अब कबाड़ समेटने में लगे रहे।आशंका जताई जा रही है।कि सिलेंडरों के कारण बड़ा हादसा हुआ।इसी वजह से कोई भी व्यक्ति खुलकर बोलने को तैयार नहीं है।लोगों को डर है कि पुलिस कार्रवाई कर सकती है।हालांकि आसपास के लोगों का कहना है।कि अगर समय रहते आग पर काबू न पाया जाता तो पूरा बाजार जलकर खाक हो सकता था।फिलहाल पुलिस प्रशासन मामले की जानकारी जुटाने में लगा हुआ है।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

