विद्युत उपखंड सहसवान कार्यालय पर प्रत्येक बुधवार को लगेगा मेगा शिविर

मुकीम अहमद अंसारी

शिविर में उपभोक्ताओं की समस्याओं का किया जाएगा निराकरण

सहसवान,बदायूं। विद्युत उपखंड कार्यालय सहसवान में माह के प्रत्यक बुधवार को अधिशासी अभियंता के नेतृत्व में मेगा शिविर लगाया जाएगा। शिविर में विद्युत उपभोक्ताओं के त्रुटि पूर्णबिल, खराब मीटर, विद्युत संबंधी शिकायतों का निस्तारण किया जाएगा। इस दौरान शिविर में उपखंड अधिकारी विपिन कुमार गुप्ता व अवर अभियंता डीएन प्रसाद और विभाग का समस्त स्टाफ मौजूद रहेगा। जिसमें विद्युत संबंधित कोई भी शिकायत का निस्तारण मौके पर ही किया जाएगा।
विभाग ने राजस्व वसूली शतप्रतिसत करने तथा उपभोक्ता सेवाओं से जुड़ी समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा।
उपखंड अधिकारी विपिन गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि मेगा शिविर माह के प्रत्येक बुधवार को सुबह 10:00 से शाम 5:00 तक लगेगा तथा उपभोक्ताओं की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाएगा और मौके पर ही निस्तारण किया जाएगा ।
उपखंड अधिकारी विपिन गुप्ता ने बताया कि विभागीय शिविरों का उद्देश्य उपभोक्ताओं की समस्याओं का मौके पर समाधान करना और राजस्व वसूली को बढ़ावा देना है। श्री गुप्ता ने बताया ऐसे शिविर भविष्य में भी लगाए जाएंगे।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!