डिवाइडर से टकराकर पलटी कार तीन घायल

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान, बदायूं। सहसवान से बदायूं की ओर जा रही कार कोल्हाई के पास अचानक दिल्ली मेरठ राजमार्ग पर अनियत्रित होकर सड़क किनारे डिवाइडर से टकराकर पलट गई, जिससे पति, पत्नी और उनकी करें तीन साल की बच्ची घायल हो गए। यह हादसा दिल्ली मेरठ राजमार्ग पर हुआ।

जानकारी के अनुसार, कार में सवार परिवार फातिमा पत्नी शीराज, शीराज पुत्र पप्पन और उनकी तीन साल की बच्ची निवासी मोहल्ला मिर्धाटोला। सहसवान से बदायूं जा रहा था। रास्ते में, अचानक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई और पलट गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसे के बाद, आसपास के राहगीरों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। उन्होंने कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला और 108 एम्बुलेंस बुलाकर अस्पताल भिजवाया। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी है।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!