दो तस्कर व तीन चोर सहित एक गैंगेस्टर को पुलिस ने किया गिरफ्तार अलग-अलग थाना क्षेत्रों हुई गिरफ्तारी
नितेश मिश्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स प्रभारी मंडल फैजाबाद उत्तर प्रदेश
बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रों मे दो मार्फिन तस्कर व तीन चोरो सहित एक वांछित अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार करने मे कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने इन सभी अभियुक्तो के खिलाफ मुकदमा दर्जकर जेल भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार देवा क्षेत्र में 80 ग्राम मार्फिन व एक बाइक यूपी 41 एके 2661 के साथ दो अभियुक्तों को पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया की हमारे खास मुखबिर ने सूचना दी की दो व्यक्ति अवैध मार्फिन लेकर आने वाले है तभी हमने तत्काल उप निरक्षक विवेक प्रताप सिंह कांस्टेबल बेगवान सिंह, ज्ञानवर्धन सिंह के साथ मुखबिर के बताये स्थान मामा नहर पुल के पास पहुँचकर तस्करो का इंतिजार करने लगे। कुछ देर के बाद एक बाइक आती दिखी जिसे पुलिस के जवान उसे रुकने का इशारा किया तो पुलिस को देख कर भागने लगे। पुलिस टीम ने दौड़ाकर दोनो को पकड़कर थाने ले आये पुलिस की पूछताछ पर इन लोगों ने अपना नाम हरगोविन्द गौतम पुत्र भगौती प्रसाद दूसरा नन्द किशोर गौतम पुत्र राधेलाल गौतम निवासीगण ग्राम गोपालपुर देवा बताया। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया की इन लोगों का कहना है की मार्फिन का धन्धा काफी दिनो से क्षेत्र में कर रहे थे। वहीं दूसरी घटना शहर कोतवाली क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुवे तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार करके उनके पास से चोरी की गई घड़ी साबुन व 140 मार्फिन बरामद करने मे सफलता हासिल की है । कोतवाली प्रभारी पंकज कुमार सिंह ने बताया की दो दिन पूर्व मे शहर के धनोखर तालाब स्थित एक गोदाम में घुसकर घड़ी साबुन के कई कार्टून व एक मग मे रखे सिक्के उठा ले गये थे। कोतवाली प्रभारी उप निरक्षक अमित कुमार पाण्डये हेड कांस्टेबल राजेन्द्र यादव कांस्टेबल अश्वनी सिंह, सर्वेश यादव के साथ आज शाम को धनोखर चैराहा के पास गश्त कर रहे थे तभी संदिग्ध अवस्था मे एक युवक को घुमते देखा तो उसे पूछताछ के लिये रोका उसने अपना नाम अयूब पुत्र जुबेर निवासी मोहल्ला नबीगंज बताया। जब पुलिस को शक हुआ तो उसने पुलिस को सब कुछ बता दिया। अभियुक्त ने चोरी की गई घड़ी साबुन को बरामद करवा दिया चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो नाबालिग लड़के शामिल थे। तीसरी वारदात थाना कुर्सी मे पुलिस ने एक वांछित एक अपराधी को धरदबौचा । थानाध्यक्ष शशिकांत यादव ने बताया की अभियुक्त सलमान पुत्र शरीफ निवासी ग्राम अनवारी गैंगेस्टर एक्ट में वांछित था। जिसकी काफी समय से तलाश थी। मुखबिर की सूचना पर हमारी टीम ने उसे दोपहर करीब 12 बजे ग्राम मदारपुर पुलिया के पास गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इन सभी अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जेल रवाना कर दिया है।

नितेश मिश्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स प्रभारी मंडल फैजाबाद उत्तर प्रदेश

