पालिका चैयरमेन ने नगर में मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए फॉगिंग अभियान चलाया।
मुकीम अहमद अंसारी
सहसवान,बदायूं। नगर पालिका चैयरमेन मीर हादी अली उर्फ बाबर मियां व अधिशासी अधिकारी डॉ राजेश कुमार ने मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए नगर नगर के प्रत्येक वार्ड में फॉगिंग अभियान चलाया जा रहा है।
इस दौरान नगर पालिका चैयरमेन मीर हादी अली उर्फ
बाबर मियां ने नगर वासियों से अपने आसपास साफ – सफाई बनाए रखने की अपील की।
अधिशासी अधिकारी डॉ राजेश कुमार के निर्देशानुसार नगर में फागिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत नगर में गठित टीमों द्वारा कस्बे के विभिन्न मोहल्लों में फागिंग की जा रही है । अधिशासी अधिकारी डॉ राजेश कुमार ने बताया कि नगर पालिका संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए लगातार प्रयासरत है।
जिससे मच्छरों का प्रकोप कम होने की उम्मीद है। नगर पालिका के अभियान की नगर के लोगों द्वारा प्रशंसा की जा रही है।
अधिशासी अधिकारी का कहना है मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम हेतु फॉगिंग निरंतर जारी रहेगी।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

