तेज रफ्तार ऑटो ने बाइक व कार में मारी जबरदस्त टक्कर टक्कर जिसमें ऑटो चालक की हुई मौत
मुकीम अहमद अंसारी
मुजरिया , बदायूं । शिवम शर्मा पुत्र सियाराम शर्मा निवासी श्री नारायणगंज राधा कृपा कॉलोनी उझानी के रहने वाले अपने बहनोई मुजरिया थाना क्षेत्र के ग्राम अफजलपुर छगनपुर में नारायण शर्मा के घर विगत शाम उझानी से शाम के करीब 7:00 बजे के करीब बिल्सी रोड पर जाते समय शराब के नशे में धुत शिवम शर्मा चालक ने पहले मनोज कुमार खिरवारा थाना मुजरिया की बाइक में पीछे से टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार जमीन पर गिर गया इससे बचने के लिए तेज स्पीड से ऑटो को भगाने में अनियंत्रित होकर सामने से आ रही एक इको कार में जोरदार टक्कर मार दी जिससे घटनास्थल पर चालक शिवम को अचेत अवस्था में पुलिस ने टेंपो से निकाल कर एम्बुलेंस से उपचार हेतु बिल्सी सरकारी अस्पताल भिजवाया जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया थाना मुजरिया पुलिस ने मृतक शिवम के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है मृतक शिवम का ऑटो मे रखा सामान उसके रिश्तेदार नारायण शर्मा अफजलपुर छगनपुर थाना मुजरिया उसके रिश्तेदार (बहनोई )को सौंप दिया गया है।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

