गांव के बाजार में गए खरीदारी करने युवक के साथ आलू विक्रेता में की मारपीट बाद में युवक की मौत

मुकीम अहमद अंसारी

मुजरिया , बदायूं । थाना क्षेत्र के ग्राम ज्योरा की बाजार में गांव के ही रामपाल पुत्र सामनती 40 वर्षीय व्यक्ति की आलू विक्रेता भगवानदास पुत्र होरीलाल मौर्य के साथ की मारपीट की के बाद पीड़ित व्यक्ति की मौत हो गई परिजनों ने 112 डायल पीआरबी 1325 को सूचना दी 1325 पीआरवी ने थाना मुजरिया पुलिस को सूचना दी घटनास्थल पर मुजरिया थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र कुमार सिंह मय पुलिस वल के पहुंचे जहां उन्होंने शव का पोस्टमार्टम कराने हेतु पंचनामा भरकर शव को सील पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया है।

वहीं परिजनों ने घटना की शिकायत गांव के ही भगवानदास मोरिया के विरुद्ध दी है पुलिस ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद हत्या का कारण पता चल पाएगा पुलिस जांच को जारी है।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!