बिसौली,बदायूं। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में मंगलवार को कैरियर गाइडेंस मेले का आयोजन किया गया। मेले में अतिथियों ने प्रतिभागी छात्राओं द्वारा कैरियर से संबंधित प्रदर्शित मॉडलों का अवलोकन भी किया। इस दौरान मंडलीय उप शिक्षा निदेशक बरेली मुन्ने अली ने मेले का औचक निरीक्षण किया।
कैरियर गाइडेंस मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सुविधा माहेश्वरी विशिष्ट अतिथि विद्युत विभाग के अवर अभियंता मो. मियां कुरैशी ने फीता काटकर किया। मुख्य अतिथि डा. सुविधा माहेश्वरी ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में संचालित कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम छात्राओं के लिए महत्वपूर्ण अफसर है, जिससे वह अपने भविष्य के विकल्पों को बेहतर ढंग से समझ कर आगे बढ़ सकती हैं। विशिष्ट अतिथि मो. मियां कुरैशी ने अपने संबोधन में कहा कि यह कार्यक्रम छात्रों को उनके भविष्य के लिए एक निर्णायक दिशा दे सकता है, बशर्ते टीचर्स इस पोर्टल का सही उपयोग कर बच्चों को इससे परिचित कराए। कार्यक्रम का सफल संचालन मानसी ठक्कर ने किया। इस दौरान प्रधानाचार्या अवंतिका सिंह, नोडल शिक्षिका सावित्री देवी, मानसी ठक्कर, समीर बाबू सक्सेना, शशिकांत, दिव्या, वैष्णवी, तेजेश्वरी सारस्वत, ऋचा सक्सेना, नीलोफर, मुस्कान, नाजमीन, गिरजा शंकर, छात्राओं मे मनु, अंशिका, मिस्बा खान, आरिफा खान, नीतू, हर्षिता, महिमा, गुंजन, भावना, वैष्णवी आदि उपस्थित रहे।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

