स्कूल के पीछे बाग में संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला युवक का शव

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली,बदायूं। बिसौली – बिल्सी मार्ग पर स्थित डी पॉल स्कूल के पीछे एक बाग में एक युवक का शव संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बुधवार सुबह डी पॉल स्कूल के पीछे तारिक पुत्र सूखे मोहल्ला कटरा निवासी बाग में खड़े यूकेलिप्टस के पेड़ के सहारे लटका मिला। जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया। परिजनों ने हत्या कर शव को पेड़ से लटकाने के आरोप लगाए हैं। मृतक के भाई ने बताया कि सारिक मंगलवार शाम को होटल से खाना लेने के लिए घर से निकला था। देर रात तक वह घर नहीं लौटा जिसके बाद से परिवार के लोग उसकी तलाश कर रहे थे लेकिन उसका पता नहीं लग सका। बुधवार सुबह परिजनों को सूचना मिली कि उसका शव बिल्सी रोड स्थित निजी स्कूल के पीछे पेड़ पर फंदे से लटका हुआ है। सूचना मिलने के बाद पुलिस व परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। शारिक के शव को देख परिजनों में चीख पुकार मच गई।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!