सूचना मांगने पर मदरसा प्रबंधक हुआ आग-बबूला, जान से मारने की धमकी मदरसे के शिक्षकों का गिरोह भी मारपीट में शामिल, पीड़ित ने किया मुख्यमंत्री से कार्यवाही की मांग
मुकीम अहमद अंसारी
बाराबंकी। एक तरफ योगी सरकार अवैध मदरसों पर बुल्डोजर चलवाकर, नेस्तानाबूद कर रही है तो वही जैदपुर में अवैध मदरसे के संचालक सूचना के अधिकार के तहत सूचना मांगने पर आग बबूला हो गया, सूचना मांगने वालों को दिया जानमाल की धमकी, पीड़ित ने दिया थाने पर शिकायती प्रार्थना पत्र।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम व पोस्ट बीबीपुर, जैदपुर निवासी परमेन्द्र वर्मा ने डाक्टर अफजालुर्रहमान द्वारा संचालित मदरसा जामितुल इकरा अरबिक इन्स्टीट्यूट स्थित कस्बा जैदपुर के सम्बंध में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी से जनसूचना अधिकार के तहत सूचना मांगी, जिससे विपक्षी आग बबूला हो गया और अपर जिलाधिकारी न्यायालय में ही जान से मारने की धमकी दिया, जिसके बाद पीड़ित ने शिकायत करके मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
पीड़ित ने बताया कि दिनांक 06.12.2025 को समय लगभग 11.30 बजे न्यायालय पर गया तो एक बाहरी व्यक्ति न्यायालय पर आया उसके साथ शाकिर पुत्र नईम निवासी मो0 वसीनगर व महफूर्जुरहमान पुत्र अफजालुर रहमान निवासी मोहल्ला मुक्खिन व एक अध्याक जो उक्त मदरसा का शिक्षक था यह लोग अपने अन्य लगभग 10 से अधिक लोगों के साथ न्यायाल श्रीमान जी के बाहर एकजुट होकर भद्दी-भद्दी गालियां देने लगे और कहा कि मदरसे के बारे में कोई जनसूचना न मांगो, तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई तुमको हम लोग यही दफन कर देंगे, और पीड़ित को जान से मारने की नियत से झपटे, तब पीड़ित जान बचाकर भागा तो अन्य लोग के आ जाने पर वह लोग कह रहे थे कि आज तो बच गये हो, आइंदा जान से मारकर लाश गायब कर देंगे हम लोगों का अपराधिक इतिहास है, जिस कारण पीड़ित को जान माल का सख्त खतरा बन गया। इस मामले की शिकायत थाने कोतवाली नगर में दिया।
अब देखना है कि अपराधिक इतिहास वाला डाक्टर व उसके पुत्र तथा उसके मेली मददगारों पर योगी सरकार की पुलिस क्या कार्यवाही करती है या फिर दबंग भाजपा सरकार में खुलेआम फलते फूलते रहेंगेे यह तो आने वाला समय ही बतायेगा।

