बार एसोसिएशन का चुनाव गुरुवार को गहमा गहमी के बीच हुआ देर शाम तक हुई मतगणना अल्ताफ हुसैन अध्यक्ष व गजेंद्र यादव सचिव चुने गए,

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली,बदायूं। तहसील बार एसोसिएशन बिसौली का चुनाव गुरुवार को गहमा-गहमी के बीच हुआ देर शाम हुई मतगणना में अल्ताफ हुसैन अध्यक्ष व गजेंद्र यादव सचिव चुने गए। 150 अधिवक्ता मतदाताओं में से 149 में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद के लिए अल्ताफ हुसैन ने 83 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी प्रेमपाल सिंह को 66 मत मिले। इस दौरान मुख्य चुनाव अधिकारी एड. दिनेश चंद्र शर्मा, सहायक चुनाव अधिकारी एड. प्राणभृत शर्मा, एड. कुलदीप यादव, एड. वीरपाल सिंह, एड नन्दकिशोर राना ने संयुक्त रूप से घोषणा की। मुख्य चुनाव अधिकारी एड दिनेश चंद्र शर्मा ने बताया कि अध्यक्ष पद पर अल्ताफ हुसैन को 83 व प्रेमपाल सिंह को 66 मत प्राप्त हुए। उपाध्यक्ष पद के लिए राकेश कुमार को 95 व राजीव कुमार सक्सेना को 53 मत प्राप्त हुए। सचिव पद के लिए गजेंद्र यादव को 77 व विवेक तिवारी को 70 मत प्राप्त हुए। कोषाध्यक्ष पद के लिए अजीत यादव को 102 व नवल किशोर शर्मा को 46 मत प्राप्त हुए। सह सचिव पद के लिए राजू कुमार को 90 व रिंकू को 56 मत प्राप्त हुए। वही ऑडिट ऑडिटर पद के लिए राहुल शर्मा को 78 व अमित कुमार को 70 मत प्राप्त हुए। इस दौरान अधिवक्ता साथियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को फूलमालाएं पहनाकर बधाई दी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी एड दिनेश चंद्र शर्मा ने सभी को प्रमाण पत्र सौंपे। इस दौरान बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष राजेश सक्सेना, प्रेम शंकर यादव, ठा. रामवीर सिंह, अभीक्ष पाठक, हृदेश शर्मा, आशा मिश्रा, दिनेश कुमार यादव, सुधाकर सक्सेना, दिनेश गौतम, शिवदयाल पाल, राहुल शर्मा, सुरेश पाल, जावेद खान, राकेश भारती, यशपाल पाल, जोगेंद्र सिंह यादव, रविंद्र सिंह पाल, योगेश मौर्य, विवेक तिवारी, विवेक यादव, कमर अब्बास, रजा अब्बास, स्नेह गौरव उपाध्याय, सुनील चौहान, सचिन शर्मा, अखिलेश यादव, प्रिंस सक्सेना, दीपक यादव, संजय प्रताप, अबरार अहमद, राकेश सक्सेना, बलबीर सिंह यादव, मो. नकी, रामकरन सिंह यादव, सत्यपाल सिंह, रविंद्र नाथ गुप्ता, इकरार अहमद, नवनीत सिंह, नवल शर्मा, भेषज शरण शर्मा, अनिल कुमार शर्मा, ख्याली राम मौर्य, मो. सलीम, युधिस्टर यादव, कृष्ण पाल सिंह आदि मौजूद रहे।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!