रामलीला मैदान में पूर्व राज्य मंत्री की पत्नी पूर्व ब्लॉक प्रमुख का 10वां संस्कार कार्यक्रम संपन्न हुआ
मुकीम अहमद अंसारी
बिसौली,बदायूं। बुधवार को नगर के रामलीला मैदान में पूर्व राज्यमंत्री स्वर्गीय गेंदन लाल मौर्य की पत्नी पूर्व ब्लॉक प्रमुख स्व. श्रीवती मौर्य का दसवां संस्कार कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत कर श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें नमन किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक धर्मेन्द्र शाक्य, ब्लाक प्रमुख शिशुपाल शाक्य, नगर पालिका अध्यक्ष अबरार अहमद, हरिओम पाराशरी, धनश्याम महेश्वरी, जिला पंचायत सदस्य शिवदयाल मौर्य, डेविड मौर्य राजू, पूर्व जिला पंचायत सदस्य भैरो प्रसाद मौर्य, हरदयाल मौर्य, संजीव गुप्ता, अमित वार्ष्णेय, जगदीश पाल, प्रेमपाल जेई, डॉ नेत्रपाल, विनय शर्मा, ललित वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

