नगर पालिका परिषद सहसवान के सेवानिवृत्त लेखाकार विनय बाबू 80 वर्ष की आयु में लंबी बीमारी के चलते हुए हुआ निधन
मुकीम अहमद अंसारी
कछला गंगा घाट पर हुआ उनका अंतिम, संस्कार अपने पीछे पत्नी एवं विवाहित पुत्र एवं एक पुत्री को छोड़ गए,
सहसवान , बदायूं। नगर पालिका परिषद सहसवान मे वर्ष 2006 में सेवानिवृत्त हुए लेखाकार विनय बाबू वार्ष्णेय 80 वर्षीय मोहल्ला सैफुल्लागंज का अपराह्न 12:00 के लगभग पैतृक आवास पर निधन हो गया वह एक लंबे समय से हाइपरटेंशन डायबिटीज एवं अन्य बीमारी से ग्रस्त से और स्वस्थ चल रहे थे।
मृतक विनय बाबू वार्ष्णेय अपने पीछे पत्नी एक विवाहित पुत्र एवं पुत्री को छोड़ गए हैं उनके निधन की सूचना मिलते ही परिजनों एवं शुभचिंतकों में गम का माहौल हो गया।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

