बिसौली,बदायूं। नगर पालिका अध्यक्ष अबरार अहमद ने नगर की सफाई, स्ट्रीट लाइट और पेयजल व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने पूजा स्थलों पर नियमित साफ-सफाई, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पालिका अध्यक्ष ने सड़कों के किनारे कूड़ा फेंकने वालों और ड्यूटी में लापरवाही करने वाले बीट प्रभारियों पर कार्रवाई की चेतावनी दी। श्री अहमद ने जलकल कर्मचारियों को निर्देश दिए कि पाइपलाइन में जहां भी लीकेज है, उसे तुरंत ठीक किया जाए ताकि पानी की बर्बादी न हो। उन्होंने पानी की सप्लाई निश्चित समय पर करने और प्रेशर बनाएं रखने के कड़े निर्देश दिए। नगर को स्वच्छ बनाए रखने के लिए पालिका अध्यक्ष ने नागरिकों से संग्रहण वाहन में ही कचरा देने की अपील की। चेयरमैन अबरार अहमद ने कहा कि जनता को मूलभूत सुविधाएं देना हमारी प्राथमिकता है। सफाई, पानी और स्ट्रीट लाइट जैसी बुनियादी चीजों में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

